3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई में बोले राहुल गांधी-अपनी ही पार्टी को लोकसभा चुनाव खुद हराएंगे पीएम नरेंद्र मोदी

राहुल गांधी ने अपने एक बयान में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को आगामी विधानसभा चुनावों और 2019 के लोकसभा चुनाव में हराने का दावा किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 12 Jun 2018, 8:20 PM IST

rahul gandhi file photo

rahul gandhi file photo

रोहित तिवारी की रिपोर्ट...

(मुंबई): कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को मुंबई में एक रैली को संबोधित किया। राहुल गांधी ने मराठी में सबको नमस्कार किया और पूछा कि आप सब कैसे हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को आगामी विधानसभा चुनावों और 2019 के लोकसभा चुनाव में हराने का दावा किया।

पीएम की आवाज में है घबराहट

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी कर्नाटक में पहले ही हार चुकी है और गुजरात में मुश्किल से बच पाई है। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस विपक्षी पार्टियों के साथ मिलकर बीजेपी को हराएगी। साथ ही 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी को हार का सामना करना पड़ेगा। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जोरदार तंज कसते हुए कहा कि आप मेरी बात मत मानिए और आप सिर्फ पीएम की आवाज सुनिए। उनकी आवाज में घबराहट है। उनका चेहरा देखो। साथ ही राहुल ने कहा कि मेरी आवाज में कोई घबराहट नहीं, बल्कि बुलंद है। वो जानते हैं कि देश की जनता उनके झूठ को जान चुकी है।

सबको साथ लेकर चलती है कांग्रेस,देश को जोड़ने के लिए किया है काम

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हिंदुस्तान में बहुत सारे शहर हैं, लेकिन मुंबई एक ऐसा शहर है, जो सबको जोड़ने का काम करता है। देश या विदेश से कोई भी हो, मुंबई उसकी जाति और धर्म को भूलकर अपना लेती है। मुंबई में काम की पहचान होती है और मुंबई सबको साथ लेकर चलता है। इसीलिए ये देश की आर्थिक राजधानी है। उसी प्रकार कांग्रेस भी सबको साथ लेकर चलती है। कांग्रेस पार्टी ने देश को जोड़ने का काम किया है। जाति धर्म नहीं पूछा, अगर कोई व्यक्ति हिंदुस्तान का है, तो वो अपना है। राहुल गांधी ने कहा कि आज जो आपके दिल में डर है, खौफ है, वह हमारी सरकार में नही था। आप हमारी सरकार के बारे में खुल कर लिख सकते थे, बोल सकते थे, लेकिन आज ऐसा नहीं है। राहुल ने कहा कि पीएम ने कहा कि 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे और लोकसभा में उनके उनके मंत्री कहते हैं कि 8 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़