मुम्बई महानगर को दो साल पहले ही खुले में शौचालय मुक्त घोषित किया गया है, लेकिन सार्वजनिक शौचालयों की कमी के कारण झोपड़पट्टियों में रहने वाले अभी भी रेलवे पटरी, एवं अन्य खुले स्थानों पर शौच करने के लिए मजबूर हैं। स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण का ठेका दिया गया था, जिसमे 38 पॉकेट्स में 22700 शौचालय बनाने थे। ठेके की अवधि पूरा होने के बाद भी बीएमसी को सिर्फ 15 पोस्ट्स में ठेकेदारों से रेस्पांस मिले, इनमे भी कई सिंगल टेंडर है। विपक्ष के रईस शेख ने बताया कि बीएमसी डेढ़ साल से इसकी कवायद कर रही है तो अभी बनने में भी डेढ़ साल लगेंगे।