मिली जानकारी के अनुसार एक यात्री बस मुंबई के पालघर से निकली थी। इस बस में लगभग 90 यात्री सवार थे। बस टेंभी-खोडावे इलाके में पहुंची तभी पीछे से आ रही एक गाड़ी ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी चालक बस को साइड देने के लिए लगातार हार्न बजा रहा था। बस ड्राइवर ने गाडी को आगे जाने के लिए जगह देने की कोशिश की तो साइड देते समय बस अनियंत्रित होकर पलट गई।