बोलेरो कार जांबवडी से जामखेड गांव की ओर आ रही थी, तभी सड़क पर बड़ी गिट्टी के ऊपर वाहन के चढ़ने से चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिससे बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे कुएं में जा गिरी। इस घटना से सनसनी मच गई। मदद करने के लिए ग्रामीण तुरंत दौड़ पड़े। दुर्भाग्य से किसी को भी जीवित नहीं बचाया जा सका। पीड़ितों को एम्बुलेंस से ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी को मृत घोषित कर दिया गया।