22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Maharashtra / Mumbai / मुंबई से कोंकण और दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों पर पॉवर ब्लॉक का असर, आज से कई ट्रेनें होंगी लेट, देखें पूरी लिस्ट

मुंबई से कोंकण और दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों पर पॉवर ब्लॉक का असर, आज से कई ट्रेनें होंगी लेट, देखें पूरी लिस्ट

Indian Railways: दिवा-पनवेल रेल खंड पर 22 से 29 नवंबर तक बिजली आपूर्ति बंद रहने से कोंकण और दक्षिण भारत की कई ट्रेनें प्रभावित होंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 22 Nov 2026, 10:50 AM IST

Diva Panvel railway block affected trains

22 से 29 नवंबर तक कई ट्रेनें प्रभावित (Photo: IANS/File)

Mumbai Local Train News: मुंबई से कोंकण और दक्षिण भारत की ओर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दिवा-पनवेल रेल खंड पर 22 से 29 नवंबर तक रात के समय बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इसके चलते कई लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ने की संभावना है। कुछ ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाया जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से रवाना होंगी। मध्य रेलवे ने यात्रियों को इस बदलाव को ध्यान में रखकर यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है।

रात 1:50 से सुबह 4:05 बजे तक बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

मध्य रेलवे के मुंबई मंडल के अनुसार, 22-23 नवंबर की रात से लेकर 28-29 नवंबर की रात तक प्रतिदिन रात 1 बजकर 50 मिनट से सुबह 4 बजकर 5 मिनट तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान रेल यातायात भी प्रभावित होगा।

यह काम पनवेल-कलंबोली कोचिंग कॉम्प्लेक्स परियोजना के तहत जरूरी तकनीकी बाधाओं को दूर करने के लिए किया जा रहा है। इस मेगा ब्लॉक का असर अप और डाउन कर्जत लाइन, दिवा-वसई-रोहा-पनवेल रेल खंड और पनवेल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर पड़ेगा।

इसके अलावा रायगढ़ जिले के आपटा, जीते, सोमटणे और पोयंजे (मोहपे) स्टेशनों पर भी कई ट्रेनों को कुछ समय के लिए रोका जाएगा।

इन ट्रेनों को रास्ते में रोका जाएगा

रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ब्लॉक के दौरान मुंबई और दक्षिण भारत के बीच चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।

  • 12134 मंगलुरु-मुंबई CSMT एक्सप्रेस: 22 से 28 नवंबर के बीच यात्रा के दौरान आपटा स्टेशन पर 50 मिनट रोकी जाएगी।
  • 20112 मडगांव-मुंबई CSMT कोंकण कन्या एक्सप्रेस: इस अवधि में सोमटणे स्टेशन पर 10 मिनट रोकी जाएगी।
  • 22114 तिरुवनंतपुरम-LTT सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 23 नवंबर को आपटा स्टेशन पर दो घंटे रोकी जाएगी।
  • 22140 एर्नाकुलम-पुणे एक्सप्रेस: 24 और 27 नवंबर को आपटा स्टेशन पर दो घंटे रोकी जाएगी।
  • 22655 एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक एक्सप्रेस: 25 नवंबर को आपटा स्टेशन पर 60 मिनट रोकी जाएगी।
  • 22633तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस: 28 नवंबर को आपटा स्टेशन पर 109 मिनट रोकी जाएगी।

ये ट्रेनें दो घंटे की देरी से होंगी रवाना

कुछ ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है। इनमें शामिल हैं:

  • 11099 LTT-मडगांव एक्सप्रेस: 24, 27, 28 और 29 नवंबर को निर्धारित समय से दो घंटे देरी से रवाना होगी।
  • 22115 LTT-करमाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 26 नवंबर को दो घंटे की देरी से चलेगी।

पनवेल में बेहतर होंगी रेल सुविधाएं

मध्य रेलवे के मुताबिक, पनवेल-कलंबोली कोचिंग कॉम्प्लेक्स परियोजना के तहत किए जा रहे इस काम के पूरा होने के बाद पनवेल स्टेशन पर कोचिंग सुविधाओं में सुधार होगा। साथ ही ट्रेनों के रखरखाव की व्यवस्था भी बेहतर हो सकेगी।

रेलवे के इस काम के कारण अगले कुछ दिनों तक मुंबई से कोंकण, गोवा, केरल और दक्षिण भारत की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। ऐसे में यात्रियों को घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का संशोधित समय और रेलवे की ताजा जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए।