7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने देवेंद्र फडणवीस के डिप्टी सीएम बनने की बताई असली वजह, कही यह बात

एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के नए सीएम के रूप में शपथ ले ली है। साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इस बीच महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि राज्य की इस सरकार में देवेंद्र फडणवीस के उप मुख्यमंत्री बनने में कुछ भी अप्रत्याशित नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Siddharth Raghuvanshi

•

Updated: 1 Jul 2022, 9:34 PM IST

chandrakant_patil_and_devendra_fadnavis.jpg

Chandrakant Patil and Devendra Fadnavis

महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संग्राम में आखिरकार शिवसेना के बागी गुट की जीत हुई और अब महाराष्ट्र की कमान एकनाथ शिंदे के हाथ में आ गई है। शिवसेना के बागी विधायकों ने बीजेपी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बना ली है। इस बीच महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि राज्य की नई सरकार में देवेंद्र फडणवीस के उप मुख्यमंत्री बनने में कुछ भी अप्रत्याशित नहीं है।

बता दें कि गुरुवार को बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने एलान किया था कि शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। पहले उन्होंने कहा कि वो खुद नई सरकार का हिस्सा नहीं रहेंगे लेकिन, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मनाने पर उन्होंने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। यह भी पढ़ें: Maharashtra Politics: बीजेपी नेता राहुल नार्वेकर ने विधानसभा स्पीकर के लिए दाखिल किया नामांकन, 3 जुलाई को होगा चुनाव

शुक्रवार को महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि मुझे पता है कि कल के घटना से कई लोग स्तब्ध हैं। लेकिन जो देवेंद्र फडणवीस के साथ हुआ वह अप्रत्याशित नहीं था। बीजेपी ने हिंदुत्व की विचारधार को आगे ले जाने के लिए शिंदे का सीएम पद के लिए समर्थन किया है। लेकिन एकनाथ शिंदे ने खुद देवेंद्र फडणवीस को मंत्रिमंडल में शामिल होने का आग्रह किया। इसलिए देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली में हमारे नेताओं से अनुमति मांगी।

चंद्रकांत पाटिल ने देवेंद्र फडणवीस की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपने कनिष्ठ के अधीन काम करने के लिए वास्तव में बड़े दिल की जरूरत होती है। साल 2014 से 2019 तक जब महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना की सरकार थी तब एकनाथ शिंदे देवेंद्र फडणवीस के कैबिनेट में मंत्री थे।

बता दें कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने 3 जुलाई से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। जहां एकनाथ शिंदे को चार जुलाई को बहुमत साबित करना होगा। राजभवन की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र 3 और 4 जुलाई को होगा।