वीबीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर ने कहा, लोकसभा चुनाव में शिवसेना उद्धव ठाकरे और एनसीपी शरद पवार गुट ने कांग्रेस को बुरी तरह से घेर लिया है, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज हैं और वह गुपचुप तरीके से वंचित बहुजन अघाड़ी के साथ काम कर रहे हैं। हालांकि, अगर कांग्रेस तैयार है तो हम विधानसभा चुनाव के लिए उनसे गठबंधन के लिए चर्चा करने को तैयार हैं।