महाराष्ट्र के नागपुर (Nagpur News) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नागपुर के जरीपटका पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले मार्टिन नगर में एक दंपति ने अपनी शादी की सालगिरह पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पिछले चार-पांच साल से पति-पत्नी दोनों बेरोजगार थे और उन्हें कोई संतान नहीं थी, इससे वह निराश थे। माना जा रहा है कि इसी वजह से दोनों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महत्या से पहले दोनों ने एक वीडियो भी बनाया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।