25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र के डिप्टी CM फडणवीस को मिली जान से मारने की धमकी, क्राइम ब्रांच जांच में जुटी

Devendra Fadnavis Death Threat: शिवसेना नेता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Feb 29, 2024

devendra_fadnavis.jpg

देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने आरोपी योगेश सावंत को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है। क्राइम ब्रांच भी इस मामले की अलग से जांच कर रही है।

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सांताक्रूज़ पुलिस ने डिप्टी सीएम फडणवीस के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 (ए), 500, 505 (3), 506 (2) और 34 के तहत एफआईआर दर्ज की है। यह भी पढ़े-‘मुझे जान से मारने की योजना...’, मनोज जरांगे का फडणवीस पर गंभीर आरोप, मुंबई रवाना

जानकारी के मुताबिक, सांताक्रूज़ पुलिस ने एक यूट्यूब चैनल पर फडणवीस के बारे में कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने के आरोप में इंटरव्यू लेने वाले और फेसबुक और ट्विटर अकाउंट यूजर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

शिवसेना पदाधिकारी अक्षय पनवलकर की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया। शिकायत में दो समुदायों के बीच दंगे भड़काने के इरादे से भड़काऊ बयान देने और सार्वजनिक शांति भंग करने वाले बयान देने का आरोप लगाया गया है।

शिकायत के अनुसार, मंगलवार शाम को जब अक्षय फेसबुक देख रहे थे तो उन्हें एक वीडियो मिला, जिसमें एक इंटरव्यू लेने वाला शख्स उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जान से मारने के बारे में बयान दे रहा था। साथ ही वह दो जातियों के बीच विवाद होने की भी बात कह रहा था। वीडियो में बीजेपी नेता फडणवीस के बारे में आपत्तिजनक बात भी कही गयी।

यह वीडियो यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि इसे फेसबुक पर 'योगेश सावंत 7796' नाम के यूजर ने अपलोड किया था। इस वीडियो को ट्विटर पर भी पोस्ट किया गया है। इस मामले की सांताक्रूज पुलिस और क्राइम ब्रांच जांच कर रही है।