किसी ने कहा पत्नी मर जाएगी, कोई बोला इस्तीफा दे दूंगा... मंत्री पद के लिए CM शिंदे को अपनों ने ही किया था ब्लैकमेल
मुंबईPublished: Aug 17, 2023 05:01:46 pm
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के महाड से शिवसेना विधायक भरत गोगावले ने दावा किया कि शिंदे सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार में वह भी मंत्री बनने वाले थे, लेकिन कुछ विधायकों की वजह से वह पीछे हट गए।


महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे
Shiv Sena Eknath Shinde: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पिछले साल जून में शिवसेना (अविभाजित) प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए विद्रोह कर दिया था। इसके बाद उन्होंने बीजेपी से हाथ मिला लिया और शिवसेना के ज्यादातर विधायकों के समर्थन से राज्य में सरकार बनाई। फिर शिंदे खुद मुख्यमंत्री बन गये। हालांकि, उनके साथ बागी होकर आए 40 शिवसेना विधायकों में से कई एक साल बाद भी मंत्री बनने का इंतजार कर रहे हैं। इनमें से कई तो अपना मंत्री पद छोड़कर आये थे।