हमें एकजुट होने की जरूरत...
वहीं पिछले कुछ दिनों से जारी लोगों की सेवा कार्य के तहत अभी तक हजारों लोगों को आटा, चावल, आलू, तेल, नमक इत्यादि दिया जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों को खाना खिलाने का काम भी किया जा रहा है। वहीं इस काम के लिए विभिन्न संस्थाओं समेत सामाजिक कार्यकर्ताओं का बढ़-चढ़कर सहयोग भी मिल रहा है। वहीं संस्था के ट्रस्टी रितेश तिवारी का कहना है कि कोरोना वायरस को हराने के लिए हमें जहां एकजुट होने की जरूरत है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देश भर में लागू लॉक डाउन को सार्थक बनाने के लिए हमें सोशल डिस्टेंस का भी हर कीमत पर ध्यान देने की आवश्यकता है।