7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mumbai: ऑफर के बहाने ठगी! महंगा मोबाइल और कार का दिया लालच, 66 लाख रुपये डूबे

Thane Crime: ऑफर का फायदा लेने के चक्कर में पीड़ितों ने पांच महीनों में 65.73 लाख रुपये का निवेश किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 20 Feb 2024, 8:05 PM IST

Thane fraud

ठाणे में फ्रॉड का मामला

मुंबई के करीब नवी मुंबई में ऑफर के बहाने धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि महंगे मोबाइल फोन और कार पर छूट का झांसा देकर कथित तौर पर पांच लोगों से 65.73 लाख रुपये की ठगी की गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने खुद को एक नामी कंपनी का कर्मचारी बताकर पीड़ितों को ठगा। कामोठे पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों को 40 दिनों में कंपनी के कूपन के जरिये भारी छूट का लालच दिया गया। उन्हें महंगे मोबाइल फोन और कार दिलाने का झांसा देकर पहले निवेश कराया गया और फिर पैसे लेकर आरोपी रफू-चक्कर हो गए। यह भी पढ़े-मुंबई: व्यवसायी को लगाया 60 लाख रुपये का चूना, ठग ने शानदार रिटर्न की दी थी गारंटी

आरोपियों के कहने पर पीड़ितों ने अगस्त 2023 और जनवरी 2024 के बीच सामूहिक रूप से 65.73 लाख रुपये का निवेश किया था। लेकिन बाद में जब आरोपियों ने वादे के मुताबिक सामान नहीं दिया और पूछे जाने पर गोल-मोल जवाब दिया तो एक पीड़ित महिला ने पुलिस से संपर्क किया।

34 वर्षीय पीड़िता ने कामोठे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने सोमवार को मुंबई के एक दंपति समेत चार आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत केस दर्ज किया। मामले की जांच जारी है।