3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र:पिकनिक मना रहे थे तभी हुआ ऐसा हादसा कि चली गई चार लोगों की जान

महाराष्ट्र के पालघर में एक दर्दनाक हादसे में चार युवकों की जान चली गई...

2 min read
Google source verification
drowan

drowan

रोहित तिवारी की रिपोर्ट...

(मुंबई): महाराष्ट्र के पालघर में एक दर्दनाक हादसे में चार युवकों की जान चली गई। पिकनिक बनान के लिए समुद्र किनारे गए यह युवक तैरने के दौरान ज्यादा गहराई में जाने से डूब गए। पानी में डूबे एक युवक का शव बाहर निकाला जा चुका है। सुरक्षा व बचाव दल मौके पर मौजूद है बाकि युवकों के शवों की तलाश जारी है।

यूं गमगीन हुआ रोमांच भरा माहौल

नालासोपारा इलाके से 15 से 20 साल की उम्र के 7 लड़के पिकनिक मनाने पालघर के केलवा समुद्र किनारे गए थे। केलवा बीच मुंबई से करीब 160 किलोमीटर दूर है। रविवार शाम को सभी युवकों ने समुद्र में नहाने का प्लान बनाया। सभी समुद्र की ओर निकल पड़े। नहाने के लिए सभी युवक समुद्र में उतरे। इसी बीच 4 लड़के उस जगह नहाने गए, जो पहले से ही डेंजर जोन घोषित था। इसके बाद चारों युवक समुद्र में डूब गए। फिलहाल देर शाम तक चले सर्च आपरेशन में एक लड़के का शव समुद्र से मिल चुका है, लेकिन बाकी 3 लड़कों की तलाश जारी है। घटनास्थल पर पुलिस टीम, बचावकर्मी समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे।

तीन युवकों की तलाश अभी भी जारी

बड़ी मशक्कत के बाद एक युवक का शव बाहर निकाला जा सका। इस युवक की पहचान दीपक परशुराम चालवाडी (20) के रूप में हुई। सर्च टीम जिन तीन लड़कों के शवों की तलाश में लगी हुई है उनका नाम क्रमश: दिपेश दिलीप पेडणेकर (17), श्रीतेज नाईक (15), और तुषार चिपटे (15 ) बताया जा रहा है।

यह लोग बचे सुरक्षित

दरअसल, घूमने के लिए 7 लड़कों का एक ग्रुप गया हुआ था, जिसमें से 4 लड़के समुद्र में डूब गए हैं और बाकी तीन लड़के सुरक्षित हैं। जो लड़के सुरक्षित हैं, उनके नाम गौरव भिकाजी सावंत (17), संकेत सचिन जोगले (17) और देवीदास रमेश जाधव (16) हैं।

यह भी पढे: मौसम विभाग की चेतवानी: इन इलाकों में आज से चलेगी धूलभरी आंधी, बिजली गिरने की भी आशंका