27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अटल सेतु पर कार रोकी और समुद्र में कूद गया जेजे अस्पताल का डॉक्टर… घर पर मां करती रह गई इंतजार

Dr Omkar Kavitake Suicide from Atal Setu : हाल के दिनों में अटल सेतु पुल से बढ़ती आत्महत्या की घटनाएं प्रशासन के लिए गंभीर चिंता का विषय बन चुकी हैं। ऐसे में इस पुल पर सुरक्षा बढ़ाने और आत्महत्या रोकने के उपाय करने की मांग उठ रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 9 Jul 2025, 1:32 PM IST

Mumbai JJ Hospital doctor suicide from Atal Setu

Mumbai Doctor Suicide on Atal Setu

मुंबई और नवी मुंबई को जोड़ने वाले अटल सेतु एक बार फिर आत्महत्या की दर्दनाक घटना के कारण चर्चा में है। बीते कुछ दिनों से इस पुल पर आत्महत्या की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है. सोमवार रात भी अटल सेतु से एक और आत्महत्या की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई के जेजे अस्पताल में कार्यरत 32 वर्षीय एक डॉक्टर (Dr Omkar Kavitake Death) ने अटल सेतु से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी।

मृतक की पहचान डॉ. ओंकार भागवत कवितके (उम्र 32) के रूप में हुई है, जो नवी मुंबई के कलंबोली के निवासी थे। बीती रात घर जाते समय डॉ. ओंकार ने अपनी कार अटल सेतु पर अचानक रोकी और सीधे खाड़ी के पानी में कूद गए।

चश्मदीद ने पुलिस को दी जानकारी

घटना सोमवार रात की है, जब एक प्रत्यक्षदर्शी ने डॉक्टर को पुल से खाड़ी में कूदते हुए देखा। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो अटल सेतु पर एक होंडा अमेज कार (Honda Amaze) और एक आईफोन बरामद हुआ। शुरुआती जांच में पुष्टि हुई कि यह कार और फोन डॉ. ओंकार के हैं, जो सरकारी जेजे अस्पताल में डॉक्टर के पद पर कार्यरत थे। फिलहाल खोज अभियान जारी है और पुलिस फिलहाल घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र की तलाशी ले रही है।

मां को किया था आखिरी कॉल

इस पूरी घटना का सबसे दिल दहलाने वाली बात यह है कि डॉक्टर ओंकार ने आत्महत्या से ठीक पहले रात 9:11 बजे अपनी मां को फोन किया था। उन्होंने मां से कहा था, "मैं जल्दी ही खाने के लिए घर आ रहा हूं"। लेकिन इसके कुछ ही समय बाद, उन्होंने खाड़ी में कूदकर अपनी जान दे दी।

इस घटना कि जांच ठाणे की उलवा पुलिस (Ulwa Police Station) कर रही है। फिलहाल उनकी आत्महत्या का कारण ज्ञात नहीं है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।

कौन है डॉक्टर ओंकार?

घटना के बाद से ही बोट की मदद से खोज अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन बुधवार सुबह तक डॉक्टर का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि उन्होंने आत्महत्या जैसा कठोर कदम क्यों उठाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. ओंकार कवितके ने वर्ष 2017 में मुंबई के प्रतिष्ठित ग्रांट मेडिकल कॉलेज और सर जेजे ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स से अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2023 में श्री वसंतराव नाईक शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय (यवतमाल) से जनरल सर्जरी में एमएस किया। वह जनरल सर्जरी, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी और प्रोक्टोलॉजी में विशेषज्ञ थे।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग