(पत्रिका ब्यूरो,मुंबई): मायानगरी मुंबई में एक बार फिर 26/11 जैसे दर्दनाक और दिल दहला देने वाले हादसे को अंजाम देने की कोशिश की जा रही है। 26/11 जैसी दहला देने वाली घटना को अंजाम देने के लिए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी समुद्र के रास्ते भारत में आने की कोशिश कर सकते हैं। खबरों की मानें तो काउंटर टेरीरिसम अधिकारियों ने इंडियन नेवी, कोस्ट गार्ड समेत कार्गो शिप व ऑयल टैंकर्स पर पैनी नजर रखने का आदेश दिया है। विदित हो कि समुद्री रास्तों से भारत में दाखिल होना आतंकियों के लिए कोई नई बात नहीं है। वे पहले भी ऐसा कर चुके हैं। पाकिस्तान से लश्कर के आतंकी सीमा पार से पिछले करीब पांच महीनों से घुसपैठ की फिराक में हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए इंडियन नेवी और कोस्ट गार्ड को 7517 किमी. लंबी सीमा पर सतर्क रहने के लिए आगाह कर दिया गया है।