मिली जानकारी अनुसार मनोहर जोशी कॉलेज में एक हजार बेड की सुविधा जुटॉई जा रही हैै। बांद्रा कुर्ला कांप्लेक्स (बीकेसी) स्थित एमएमआरडीए ग्राउंड में भी हजार बेड की व्यवस्था के लिए काम शुरू है। प्रशासन का दावा है कि यह एमएमआरडीए ग्राउंड में अस्पताल 15 दिन में तैयार हो जाएगा, जिसमें 500 बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा होगी। पहले से ही आइसोलेशन सेंटर में तब्दील नेशनल स्पोट्र्स क्लब ऑफ इंडिया (एनएससी) परिसर में अब आईसीयू सेंटर भी तैयार किया जा रहा है। एनएससी में फिलहाल आईसीयू के 25 बेड की व्यवस्था है। यहां 10 और आईसीयू बेड की सुविधा बढ़ाई जा रही है।