इंडिया गठबंधन में शामिल महाविकास अघाडी के तमाम बड़े नेता एक मंच पर जुटेंगे। लेकिन विपक्षी खेमे के अहम नेता राहुल गांधी मौजूद नहीं रहेंगे। शुक्रवार शाम 6 बजे मुंबई के बीकेसी मैदान में होने वाली इस सभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, एनसीपी के संस्थापक शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मौजूद रहेंगे।