राज्य के मौसम विभाग के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कृष्णनद होसालिकर ने बताया कि महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में उस्मानाबाद, लातूर, परभणी, हिंगोली जैसे क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है।
उसी प्रकार पश्चिम महाराष्ट्र के पुणे ,सांगली, सातारा, कोल्हापूर में भी तेज हवाओं के साथ बारिश ने कहर मचाया है। कोकण में भी रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में बरसात हो रही है। इन क्षेत्रों में लगबहग 50 किमी की तेज रफ्तार से हवाओं के बीच बिजली कड़क रही है और बारिश हो रही है । किसानों की फसल बर्बाद होने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने सतर्क रहने की चेतावनी दी है ।