उन्होंने बताया कि उनकी सरकार के दौरान भी ऐसे कई समस्याएं आई जब सीएसआर फंड को लेकर अड़चन शुरू हुई। तो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस मामले पर विचार करने की अपील की थी। लेकिन केंद्र सरकार ने स्पष्ट रूप से कह दिया था कि 2013 के कानून में साफ है कि सीएसआर निधि पर केंद्र सरकार का अधिकार है ऐसे में उन्होंने राज्य आपदा राहत कोष में में लोगों से निधि देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अलग-अलग प्रकार के 9 रिलीफ फंड के खाते हैं। उसमे से आपदा राहत कोष के खाते में सीएसआर का फंड लिया जा सकता है। बता दें सीएसआर फंड पर केंद्र सरकार का अधिकार होने की खबर के बाद कई राज्यों की सरकारों ने नाराजगी प्रकट करते हुए इस पर चर्चा छेड़ दिया। कोरोना के संकट में किसी प्रकार का सीएसआर लाभ नहीं मिल पाने से कई राज्य ने आपत्ति भी जताई है।