3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र चुनाव: BJP को कोंकण में झटका, बड़े नेता ने छोड़ा साथ, उद्धव सेना में होंगे शामिल

Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में बीजेपी के नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूटीबी) में शामिल होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 18 Oct 2024, 2:01 PM IST

Devendra Fadnavis BJP

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के बीच बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। कोंकण क्षेत्र के बीजेपी नेता और पूर्व विधायक राजन तेली (Rajan Teli) ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। इतना ही नहीं वह कुछ ही देर में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) में शामिल होने वाले है। बताया जा रहा है कि मातोश्री में आज शाम 4 बजे शिवसेना (यूटीबी) प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की मौजूदगी में राजन तेली ‘मशाल’ उठाएंगे।

जानकारी के मुताबिक, आगामी विधानसभा चुनाव में उद्धव सेना राजन तेली को कोंकण (Konkan) से टिकट दे सकती है। अगर ऐसा हुआ तो राजन तेली का मुकाबला शिवसेना (शिंदे गुट) नेता व राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर से होगा। राजन तेली सावंतवाडी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। वह पहले अविभाजित शिवसेना का हिस्सा थे।

यह भी पढ़ें-चुनाव की घोषणा के दिन 359 GR! महाराष्ट्र सरकार पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, EC ने शुरू की जांच

राजन तेली ने बीजेपी छोड़ने की वजह बताते हुए कहा, मैं किसी भी बीजेपी नेता से नाराज नहीं हूं। मुझे बीजेपी में बहुत प्यार मिला। नितेश राणे हमें हमारे निर्वाचन क्षेत्र में काम नहीं करने देते थे। मैंने वरिष्ठों को इसकी जानकारी दे दी है। मेरे पास बहुत सी बातें हैं, लेकिन मैं आज उन्हें नहीं बता सकता। इन सब बातों से तंग आकर मैंने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया। देवेंद्र फडणवीस, गिरीश महाजन, रविंद्र चव्हाण, सुधीर मुनगंटीवार ने मुझे बहुत प्यार दिया। मैं उनसे नाराज नहीं हूं, बल्कि मैं आज माफी मांगता हूं।

रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग से लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के छोटे बेटे नितेश सिंधुदुर्ग जिले के कंकावली से विधायक हैं और उन्हें वहां से टिकट मिलने की संभावना है। हालांकि, खबरों के अनुसार निलेश को शिवसेना के पास मौजूद सीट से मैदान में उतारा जाएगा।

महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीट में से 75 कोंकण क्षेत्र में हैं, जिनमें मुंबई की 36 सीट भी शामिल हैं। राजन तेली सावंतवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के लिए बीजेपी के प्रभारी थे। इस क्षेत्र में नारायण राणे और उनके परिवार का प्रभाव माना जाता है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़