14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र: जुआ अड्डे पर रेड के दौरान करंट से युवक की मौत, शव ठिकाने लगाने वाले दंपती और बेटा गिरफ्तार

Maharashtra News: भंडारा में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी के दौरान भाग रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस के डर से शव कुएं में फेंकने के आरोप में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 14, 2026

Maharashtra Crime

भंडारा में पुलिस छापे के दौरान दर्दनाक हादसा (AI Image)

Bhandara Crime: महाराष्ट्र के भंडारा जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खेत में चल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी के दौरान कार्रवाई से बचने के लिए भाग रहे एक युवक की खेत में लगाये गए बिजली के तारों की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई के डर से एक किसान ने अपनी पत्नी और बेटे की मदद से युवक का शव पास के दूसरे खेत में स्थित कुएं में फेंक दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने किसान, उसकी पत्नी और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना भंडारा जिले के आंधलगांव थाना क्षेत्र के बपेरा गांव के खेत में रात के समय हुई। मृतक की पहचान पुरुषोत्तम राउत (39) के रूप में हुई है।

पुलिस की छापेमारी के दौरान भाग रहा था युवक

जानकारी के अनुसार, बपेरा गांव के खेत में जुआ अड्डा चल रहा था। इसी दौरान पुलिस ने वहां छापेमारी की। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोग वहां से भागने लगे। इसी दौरान पुरुषोत्तम भी भागने लगा। खेत में पहले से छोड़े गए बिजली के तारों के संपर्क में आने के बाद वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह खेत में पहुंचा किसान, तारों में फंसा मिला शव

अगली सुबह जब परिमल मसरके (55) अपने खेत में गया। वहां उसने बिजली के तारों में फंसा पुरुषोत्तम का शव देखा। पुलिस की कार्रवाई के डर से उसने घटना की जानकारी पुलिस को देने के बजाय शव को ठिकाने लगाने का फैसला किया।

आरोप है कि परिमल मसरके ने अपनी पत्नी गीता (50) और बेटे हर्षल (20) की मदद से शव को अपने खेत से खींचकर पास के दूसरे किसान के खेत में पहुंचाया। इसके बाद तीनों ने शव को वहां मौजूद कुएं में फेंक दिया।

करंट के निशान से खुली पोल, दंपती और बेटा गिरफ्तार

सुबह तक जब पुरुषोत्तम राउत घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उसका शव खेत में बने कुएं में मिला। शव की जांच के दौरान उसके शरीर पर बिजली के तारों के संपर्क में आने के निशान मिले। संदेह होने पर पुलिस ने तुरंत आसपास के खेत मालिकों से पूछताछ शुरू की। इस दौरान परिमल मसरके, उनकी पत्नी गीता और बेटे हर्षल को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने सच बता दिया। पूछताछ के दौरान तीनों ने शव को कुएं में फेंकने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

तीनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला

आंधलगांव पुलिस ने परिमल मसरके, गीता मसरके और हर्षल मसरके के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही जुआ अड्डे और पुलिस की छापेमारी से जुड़ी परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग