10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra Big Politics : कांग्रेस हुई हमलावर, कहा- राष्ट्रपति शासन पर केन्द्र ने दिखाई जल्दीबाजी

राष्ट्रपति शासन ( president Rule ) लगने के बाद कांग्रेस ( Congress ) ने कहा कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ( Governor Bhagat Singh Koshyari ) ने महाराष्ट्र में सरकार गठन के सभी विकल्प अपनाए बिना राष्ट्रपति शासन की सिफारिश करके जल्दबाजी दिखाई। वहीं, सोमवार को राज्य में गैर-भाजपा सरकार बनाने की कोशिशों में नाकाम रही शिवसेना ( Shiv Sena ) ने कहा कि अगर राष्ट्रपति शासन लगता है, तो उसे चुनौती दी जा सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Binod Pandey

•

Updated: 12 Nov 2019, 6:43 PM IST

Maharashtra Big Politics : कांग्रेस हुई हमलावर, कहा- राष्ट्रपति शासन पर केन्द्र ने दिखाई जल्दीबाजी

Maharashtra Big Politics : कांग्रेस हुई हमलावर, कहा- राष्ट्रपति शासन पर केन्द्र ने दिखाई जल्दीबाजी

मुंबई.महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद कांग्रेस ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सरकार के लिए जरूरी समर्थन जुटाने में विफल शिवसेना के बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारीने एनसीपी को मौका दिया था, लेकिन एनसीपी ने राज्यपाल के मंगलवार रात साढ़े आठ बजे तक समर्थन का दावा प्रस्तुत करने में खुद को असमर्थ बताते हुए दो दिन का समय मांगा था। इस पर राज्यपाल ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश केन्द्र को भेज दी। केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इसकी मंजूरी मिलते ही इसे राष्ट्रपति को भेज दिया गया, जिसके बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया।

महाराष्ट्र में गहराया सियासी संकट, राष्ट्रपति शासन लगाने की होने लगी तैयारी


राष्ट्रपति शासन लगने के बाद कांग्रेस ने कहा कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र में सरकार गठन के सभी विकल्प अपनाए बिना राष्ट्रपति शासन की सिफारिश करके जल्दबाजी दिखाई। वहीं, सोमवार को राज्य में गैर-भाजपा सरकार बनाने की कोशिशों में नाकाम रही शिवसेना ने कहा कि अगर राष्ट्रपति शासन लगता है, तो उसे चुनौती दी जा सकती है। इससे पहले राज्यपाल ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को सरकार गठन को लेकर मंगलवार रात साढ़े आठ बजे तक का समय दिया था। हालांकि इससे पहले ही उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने से जुड़ी रिपोर्ट भेज दी।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी यहां के लोगों के लिए आज भी ‘गुरु जी’, पढ़िए अनसुनी बातें

महाराष्ट्र में लगा राष्ट्रपति शासन लगा, रामनाथ कोविंद ने दी मंजूरी


कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने भी इस तरह के विचार साझा करते हुए कहा कि एक बार हमारे पास समर्थन के पत्र आ जाएं, तो राष्ट्रपति शासन हटा दिया जा सकता है। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि राज्यपाल को हमारी पार्टी को सरकार बनाने की इच्छा और क्षमता दिखाने के लिए आमंत्रित करना चाहिए था। हालांकि शिवसेना के विधान पार्षद अनिल परब ने कहा कि अगर राष्ट्रपति शासन लगाया गया तो उसे चुनौती दी जा सकती है।