16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra: देश के प्रधानमंत्री देवेंद्र फडणवीस… नासिक में सीएम एकनाथ शिंदे की फिसली जुबान

Nashik News: सीएम एकनाथ शिंदे नासिक और औरंगाबाद जिलों के तीन दिवसीय दौरे पर है। 30 जून को मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद शिंदे की यह पहली आधिकारिक यात्रा है। हालांकि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ एकनाथ शिंदे पिछले एक महीने से राज्य की सरकार रहे हैं, महज दो कैबिनेट मंत्रियों वाली सरकार की विपक्ष जमकर आलोचना कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 30 Jul 2022, 12:18 PM IST

Shinde clears 65 files in a day from Satara

CM शिंदे की गजब की रफ्तार, सतारा से एक दिन में निपटाईं 65 फाइलें

Maharashtra Political News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) राज्य के दौरे पर हैं. उन्होंने नासिक में नई पुलिस कॉलोनी का उद्घाटन किया. इस दौरान मंच पर से बोलते हुए एकनाथ शिंदे ने गलती से उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) का नाम देश के प्रधानमंत्री के तौर पर ले लिया. लेकिन तुरंत ही उन्हें अपनी गलती की अहसास हुआ और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेकर इसे सुधार लिया।

सीएम एकनाथ शिंदे नासिक और औरंगाबाद जिलों के तीन दिवसीय दौरे पर है। 30 जून को मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद शिंदे की यह पहली आधिकारिक यात्रा है। हालांकि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ एकनाथ शिंदे पिछले एक महीने से राज्य की सरकार रहे हैं, महज दो कैबिनेट मंत्रियों वाली सरकार की विपक्ष जमकर आलोचना कर रही है। यह भी पढ़े-Maharashtra: राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयान से मचा बवाल, शिंदे गुट और मनसे हुई नाराज, बीजेपी नेता ने किया समर्थन

उन्होंने कहा “यह संयोग ही था कि मेरे द्वारा पुलिस कॉलोनी का उद्घाटन हुआ है। कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी पुलिस निभा रही है। जनशक्ति और व्यवस्था प्रदान करना सरकार का काम है। पुलिस के सामने कई समस्याएं हैं। पुरानी कॉलोनी हैं, जहां लीकेज हैं, प्लॅस्टर्स गिर रहे हैं।“ एकनाथ शिंदे ने घोषणा की कि राज्य भर में बड़ी संख्या में घरों का निर्माण किया जाएगा।

शिंदे आज सुबह मालेगांव गए जहां उन्होंने वर्षा एवं फसलों की स्थिति, जलापूर्ति एवं विकास कार्यों पर संभागीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। नासिक और औरंगागाद जिलों में बीते दो हफ्तों में भारी भारिश हुई है और कुछ स्थानों पर फसलें नष्ट हो गयी हैं।

उन्होंने नासिक ग्रामीण क्षेत्र के लिए एक प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया। यहां से वह औरंगाबाद जिले के वैजापुर जायेंगे तथा रास्ते में येवला एवं मनमाड़ में दादाजी भूसे, सुहास कांडे और अब्दुल सत्तार द्वारा आयोजित जनसभाओं को संबोधित करेंगे। तीनों नेता शिवसेना के शिंदे गुट के विधायक हैं।

शिंदे 31 जुलाई को औरंगाबाद डिवीजन में एक समीक्षा बैठक करेंगे। बाद में वह एक पार्क का उद्घाटन करेंगे जिसका नाम शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के नाम पर रखा गया है। उसी दिन वह दोपहर में सिल्लोड में एक रैली को संबोधित करने के बाद मुंबई लौट आयेंगे।