2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो कांग्रेस ने महाराष्ट्र में सिर्फ एक सीट हासिल की थी, लेकिन इस साल 13 सीटें जीत लीं। इससे न सिर्फ कांग्रेस का आत्मविश्वास बढ़ा है, बल्कि उसकी अपने सहयोगियों के साथ बार्गेनिंग पॉवर भी बढ़ी है। कहा जा रहा है कि मुंबई में सीटों को लेकर ठाकरे गुट और कांग्रेस के बीच अभी से खींचतान शुरू हो गई है। सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए एमवीए की दो बैठकें हो चुकी हैं।