
कंटेनर मैरिज हॉल का वीडियो हुआ वायरल
Truck Marriage Hall Video: महाराष्ट्र से एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खुद बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने भी रविवार को शेयर किया है। आनंद महिंद्रा ने इस कमाल के आइडिया की जमकर सराहना की है। जिसने सड़क पर दौड़ने वाली कंटेनर को चलता-फिरता मैरिज हॉल बना दिया है। वह इसे बनाने वाले व्यक्ति से मिलने के लिए बहुत इच्छुक हैं। यह वायरल विडियो महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाके का बताया जा रहा है।
आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि बड़ी आबादी वाले देश में इस तरह की रचनात्मकता की बहुत जरूरत है। कितना क्रिएटिव है और बढ़िया विचार है यह? मैं इसे सोचने और डिजाइन करने वाले व्यक्ति से मिलना चाहता हूं। वीडियो देखने के बाद आपको भी ऐसा ही लगेगा। यह भी पढ़े-ओडिशा-छत्तीसगढ़ होते हुए महाराष्ट्र पहुंचा जंगली हाथियों का झुंड, दिन में फरमाते हैं आराम, रात में फसल कर रहे बर्बाद
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे गांव में रहने वाले एक शख्स ने चलती कंटेनर ट्रक को शादी के हॉल में बदल दिया। पहले कंटेनर जैसी दिखने वाली यह ट्रक कुछ ही देर में एक खूबसूरत शादी के मंडप में तब्दील हो गई। 200 लोगों की क्षमता वाला यह मैरिज हॉल देखने में इतना खूबसूरत है कि अंदर घुसते ही कोई सोचेगा ही नहीं कि यह एक ट्रक है। यही वजह है कि आनंद महिंद्रा भी खुद इसके मुरीद हो गए हैं।
तो आइए देखते हैं वह वायरल वीडियो, जो आनंद महिंद्रा को इतना पसंद आया है-
आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि इस प्रोडक्ट का कॉन्सेप्ट और डिजाइन बेहद क्रिएटिव है। मैं इस विचार को लागू करने वाले व्यक्ति से भी मिलना चाहूंगा। यह जुगाड़ न केवल दूरदराज के इलाकों में सुविधा प्रदान करता है बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी है क्योंकि इस तरह के हॉल अधिक आबादी वाले देशों में जगह बचाते हैं।
इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। इतना ही नहीं महज दो मिनट के इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक और रीट्वीट मिल चुके हैं।
Published on:
25 Sep 2022, 7:54 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.