30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra: रायगढ़ में भीषण हादसा, रेत से भरा डंपर रिक्शा पर पलटा, 4 की मौत

Maharashtra Raigad Accident: पोलादपूर के कशेडी घाट में हुए इस हादसे के बाद रायगढ़ जिले के संरक्षक मंत्री उदय सामंत ने राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिवारों को मदद की घोषणा की है। सामंत ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को मुआवजे के रूप में 5 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 8 Nov 2022, 9:32 AM IST

maharashtra_Nanded_accident.jpg

नांदेड में सड़क हादसे में 5 की मौत

Maharashtra Raigad News: मुंबई-गोवा हाईवे पर पोलादपुर के पास रेत ले जा रहे डंपर के रिक्शे पर पलट जाने से दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में रिक्शा में सवार चार लोगों की डंपर के नीचे दब जाने से मौत हो गई। मरने वालों में रिक्शा चालक और तीन युवतियां भी शामिल हैं। हादसा सोमवार शाम करीब सात बजे चोलाई गांव की सीमा में हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह यात्री रिक्शा गोरेगाव की ओर जा रहा था। इसी दौरान डंपर चालक ने नियंत्रण खो दिया और यह भयानक हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन और कशेडी हाईवे पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। रिक्शा पर से डंपर को हटाने के लिए हाइड्रोलिक क्रेन का इस्तेमाल किया गया। यह भी पढ़े-Thane: प्रसाद लेने मंदिर गई थी बच्ची, दरिंदे ने बना लिया हवस का शिकार, अब मिली कठोर सजा!

भारी डंपर के नीचे दबने से चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान नांदवी की हालीमा अब्दुल सलाम पोपरे (उम्र 23 साल), गोरेगाव के अमन उमर बहूर (उम्र 46 साल), गोरेगाव की आसिया सिद्दीकी (20 साल) और नाजमीन मुफीद करबेलकर (22 साल) के तौर पर हुई हैं।

इस बीच, पोलादपूर के कशेडी घाट में हुए इस हादसे के बाद रायगढ़ जिले के संरक्षक मंत्री उदय सामंत ने राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिवारों को मदद की घोषणा की है। सामंत ने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को मुआवजे के रूप में 5 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।