बीरदेव ने कहा, मेरे भाई पुलिस अधिकारी बनना चाहते थे, लेकिन आर्थिक मजबूरियों के चलते उन्हें सेना में जाना पड़ा। उन्होंने मुझे हमेशा आगे बढ़ने में मदद की। मैंने ठान लिया था कि मुझे यूपीएससी क्रैक करना ही है, चाहे कुछ भी हो जाए। पिता शुरू में चाहते थे कि मैं कोई नौकरी करूं। मैंने पोस्टमैन के तौर पर 2020 से 2021 के बीच काम किया, लेकिन सिविल सर्विस की तैयारी के लिए इस्तीफा दे दिया।