
Mumbai Pune Expressway Accident
महाराष्ट्र में रविवार को बीजेपी के पूर्व विधायक विनायक मेटे की मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे पर रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। इसके पीछे ट्रैफिक एक्सपर्ट एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने को वजह मानते हैं। हाइवे पर ट्रैफिक की स्पीड के बारे में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से जुड़े एक अधिकारी का कहना हैं कि एक्सप्रेस वे पर 2016 में प्रति 2 किमी की दूरी में 3 लोगों की मौत हुई थी, जो राष्ट्रीय औसत प्रति 2 किमी के दायरे में 1.5 मौतों से 150 प्रतिशत ज्यादा हैं। यह आंकड़ा बताता है कि देश में सबसे घातक हादसा एक्सप्रेस वे पर ही होता है।
राज्य परिवहन विभाग के सीनियर ऑफिसर मिलिंद महैस्कर ने बताया कि एक्सप्रेस वे पर चार पहिया वाहनों के लिए गति सीमा को 120 किलोमीटर प्रति घंटे से घटाकर 100 किलोमीटर प्रति घंटे करने से इन दुर्घटनाओं पर कुछ हद तक काबू पा सकते है। बावजूद इसके, आज भी लोग लापरवाही से गाड़ी चलाते हैं और अक्सर ट्रैफिक नियमों को तोड़ते हुए दिखाई देते हैं। यह भी पढ़ें: Maharashtra: खाने को लेकर कैटरिंग मैनेजर पर भड़के शिवसेना MLA संतोष बांगर, कर्मचारी को जड़ दिए थप्पड़
दूसरी तरफ ट्रैफिक एक्सपर्ट जगदीप देसाई का मानना हैं कि बाकी देशों की तरह भारत में भी भारी वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाना लागू करना चाहिए, जिससे उनको लेन में चलने के लिए ट्रैक किया जा सके। राज्य परिवहन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सप्रेस वे पर होने वाली मौतों में थोड़ी कमी आई है। 2018 में 100 किलोमीटर के दायरे में 110 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 2021 में 82 लोगों ने अपनी जान गवाई।
5 शहरों में रोड एक्सीडेंट
मुंबई: 8,768
अहमदनगर: 554
पुणे: 539
नासिक: 536
कोल्हापुर: 406
बता दें कि मुंबई में रोड एक्सीडेंट राज्य में होने वाले सड़क हादसों की तुलना में 42 प्रतिशत ज्यादा हैं। हाइवे ट्रैफिक रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र में इस साल जनवरी से मई तक हुए रोड एक्सीडेंट की संख्या 19,833 है जिनमें से मुंबई में हुए सड़क हादसों की संख्या ही 8,768 है। इस दौरान महाराष्ट्र में रोड एक्सीडेंट में पिछले 4 महीने में 5,332 से अधिक लोगों की मौत हुई है। 10 हजार से ज्यादा लोग घायक हुए हैं। मुंबई में घटने वाली दुर्घटनाओं में मरने वालों की अपेक्षा घायल होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा होती है। वहीं, जनवरी से मई के बीच अहमदनगर में 554, पुणे में 539, नासिक में 536 और कोल्हापुर में 406 रोड एक्सीडेंट हुए है।
Updated on:
16 Aug 2022 04:57 pm
Published on:
16 Aug 2022 04:57 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
