29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या शरद पवार बदलेंगे सियासी पाला? संजय राउत ने दिया जवाब, बोले- वे कहीं नहीं जा रहे; INDIA ब्लॉक पर भी साफ किया रुख

Maharashtra Latest News: शरद पवार के बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में फिर चर्चा तेज हो गई है। संजय राउत ने कहा कि पवार कहीं नहीं जा रहे और INDIA ब्लॉक के साथ बने रहेंगे। वहीं, उद्धव ठाकरे आज की बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे।
2 min read
Google source verification

मुंबई

•

image

Imran Sheikh

•

Sep 29, 2026

Sanjay Raut

शरद पवार बदलेंगे सियासी पाला? संजय राउत बोले- कहीं नहीं जा रहे, INDIA ब्लॉक के साथ रहेंगे। (फोटो सोर्स-ANI)

Maharashtra Politics: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार के हालिया बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। पवार ने कहा था कि उनकी पार्टी किसी दूसरे खेमे में नहीं जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई उनके साथ आना चाहता है तो वह आ सकता है।

पवार के इस बयान पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि शरद पवार कहीं नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पवार INDIA ब्लॉक और महाविकास आघाड़ी (MVA) के साथ हैं और आगे भी इसी गठबंधन में रहेंगे।

राउत ने कहा कि पवार विपक्षी खेमे के बड़े नेताओं में शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पवार के परिवार या सहकारी क्षेत्र से जुड़े मामले उनके निजी मामले हैं। लेकिन राजनीति में उनका रुख अलग है और वह लंबे समय से बीजेपी और आरएसएस के विरोध में रहे हैं। राउत ने कहा कि वह पहले भी साफ कर चुके हैं कि शरद पवार के गठबंधन छोड़ने की कोई बात नहीं है।

INDIA ब्लॉक की बैठक में ऑनलाइन जुड़ेंगे उद्धव

संजय राउत ने आज होने वाली INDIA ब्लॉक की बैठक को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैठक महत्वपूर्ण है और इसमें शामिल होने की तैयारी थी। उद्धव ठाकरे भी बैठक में हिस्सा लेने वाले थे। हालांकि मुंबई में अगले दो दिनों में होने वाले विरोध प्रदर्शन की तैयारियों के कारण उद्धव ठाकरे और शिवसेना (UBT) के नेता शहर में व्यस्त रहेंगे। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जा रहा है।

राउत ने बताया कि इसी वजह से उद्धव ठाकरे और पार्टी के दूसरे नेता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में जुड़ेंगे। उनके मुताबिक, दोपहर 3 बजे के बाद बैठक में शामिल होने की तैयारी है।

राज ठाकरे के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस

विरोध प्रदर्शन को लेकर तैयारियों के बीच राज ठाकरे के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस भी रखी गई है। इसके बाद विरोध मार्च की तैयारी होगी। राउत के बयान से साफ है कि फिलहाल शिवसेना (UBT) का ध्यान मुंबई में होने वाले प्रदर्शन पर है। वहीं, शरद पवार के बयान के बाद उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर चल रही चर्चाओं पर राउत ने अपना रुख साफ कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग