scriptMaharashtra News: 4,500 affidavits were made in support of Thackeray camp, police filed FIR | Maharashtra News: ठाकरे खेमे के समर्थन में बनाए थे 4,500 शपथ पत्र, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी | Patrika News

Maharashtra News: ठाकरे खेमे के समर्थन में बनाए थे 4,500 शपथ पत्र, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

locationमुंबईPublished: Oct 09, 2022 09:43:02 pm

उद्धव ठाकरे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मुंबई पुलिस ने शिवसेना के उद्धव ठाकरे नीत गुट के समर्थन में तैयार किए गए 4,500 से ज्यादा शपथ पत्र जब्त करने के बाद धोखाधड़ी तथा जालसाजी के आरोपों में अज्ञात लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है।

uddhav_thackeray_new.jpg
Uddhav Thackeray
मुंबई पुलिस ने शिवसेना के उद्धव ठाकरे नीत गुट के समर्थन में तैयार किए गए 4,500 से ज्यादा शपथ पत्र जब्त करने के बाद धोखाधड़ी तथा जालसाजी के आरोपों में अज्ञात लोगों के खिलाफ एक केस दर्ज की है। शिवसेना के एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले धड़े के प्रवक्ता नरेश म्हस्के ने एक वीडियो संदेश में दावा किया कि मुंबई पुलिस को 4,682 ‘‘फेक’’ शपथ पत्र मिले हैं और उसने एक शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज किया है। उद्धव ठाकरे नीत गुट के समर्थन में 4,500 से ज्यादा शपथ पत्र तैयार किए गए थे, जो मुंबई पुलिस के हाथ लग गए। इतना ही नहीं मुंबई पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज किया है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.