
माही विज ने ईशा रिखी के रोने को कहा ड्रामा (Photo Source- Twitter/@albelaindian)
Mahhi Vij On Isha Rikhi Bigg Boss 20:रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के घर में हर गुजरते दिन के साथ समीकरण उलझते जा रहे हैं और हाई-वोल्टेज ड्रामा बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में प्रसारित हुए एपिसोड में सह-कंटेस्टेंट काजी तौकीर (Qazi Touqeer) और एक्ट्रेस ईशा रिखी (Isha Rikhi) के बीच तीखी बहस देखने को मिली। इस बहस के बाद ईशा रिखी का इमोशनल ब्रेकडाउन हुआ और वह फूट-फूट कर रोती नजर आईं। ईशा का दावा था कि कैप्टेंसी टास्क के दौरान काजी ने उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव किया, जिससे वह काफी डरी गई थीं।
वहीं, इस पूरे घटनाक्रम और ईशा के रोने पर माही विज (Mahhi Vij) ने कड़ा एतराज जताया है और इसे नेशनल टेलीविजन पर एक गलत नैरेटिव गढ़ने की कोशिश करार दिया है।
टास्क के बाद घर में उदिति सिंह और अरिश्फा खान के साथ बातचीत करते हुए माही विज ने ईशा के रोने-धोने और उनके द्वारा दिए गए 'ट्रॉमा' वाले बयानों की कड़ी आलोचना की।
माही ने ईशा के रिएक्शन पर सवाल उठाते हुए कहा, "अगर उसने थोड़ा चिल्ला दिया तो इसमें तुम्हारा कौन सा ट्रॉमा हिट हो गया भाई? इस घर में हर कोई अपने-अपने हिस्से की तकलीफों और ट्रॉमा से गुजरा है। लेकिन इस तरह हर छोटी बात को 'ट्रॉमा' और 'एंग्जायटी' से जोड़ देना सही नहीं है।"
माही विज यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ईशा का इस तरह का रवैया उनके पूर्व पति (Ex-Husband) और मशहूर रैपर-सिंगर बादशाह (Badshah) की छवि को बेवजह नुकसान पहुंचा सकता है। माही का मानना था कि जब ईशा टीवी पर नेशनल प्लेटफॉर्म पर 'पुराने ट्रॉमा' का जिक्र करती हैं, तो दर्शक अपने आप इसका कनेक्शन उनके पिछले शादीशुदा रिश्ते से जोड़ने लगते है।
माही ने चिंता जताते हुए कहा, "आप यहां शो में रोकर कह रही हो कि मेरा कोई पुराना ट्रॉमा है, तो कल को बाहर लोग यही सोचेंगे न कि पता नहीं बादशाह ने इसके साथ क्या कर दिया होगा। आप एक तरह से इनडायरेक्ट उस इंसान के चरित्र पर आरोप लगा रही हो, जो कि बिल्कुल गलत है।"
अपनी बात को साफ करने के लिए माही ने एक उदाहरण देते हुए कहा कि अगर कोई महिला टीवी पर यह कहे कि "मुझे थप्पड़ से ट्रॉमा है", तो लोग बिना सच जाने तुरंत उसके पार्टनर को कसूरवार मान लेंगे। माही ने साफ किया कि इस तरह सार्वजनिक मंच पर किसी का नाम खराब करना सही नहीं है।
इस पूरे ड्रामे के बाद इंटरनेट और सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं भी दो गुटों में बंट गई हैं। एक तरफ जहां कुछ फैंस ईशा का समर्थन कर रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स ने ईशा के इस बर्ताव को "फेक ड्रामा" और "अटेंशन सीकिंग" बताया है।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "ईशा इतनी ज्यादा परेशान क्यों हो रही है? काजी तौकीर ने उससे तो एक शब्द भी नहीं कहा था! पूरी बहस काजी और युंग के बीच हो रही थी, फिर भी ईशा बेवजह बीच में कूद पड़ीं।" एक और ने लिखा, "क्या कोई मुझे समझा सकता है कि आखिर काजी ने ईशा के साथ ऐसा क्या गलत किया? बिना बात के किसी पुरुष को कटघरे में खड़ा करना और विक्टिम कार्ड खेलना सबसे गंदा काम है।"
Updated on:
26 Sept 2026 07:00 am
Published on:
26 Sept 2026 06:43 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
