महाराष्ट्र बीजेपी के कार्यालय सचिव मुकुंद कुलकर्णी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। मुकुंद कुलकर्णी ने आनलाइन होटल बुक करनेवाली वेबसाइट ‘बुकिंग डॉट कॉम’ के खिलाफ मुंबई के वर्ली पुलिस थाने एवं मुंबई पुलिस के साइबर सेल में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि आनलाइन होटल बुकिंग के बावजूद लंदन में उन्हें रूम देने से इनकार कर दिया गया।