13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra News: कोल्हापुर के 1800 साल पुराने इस मंदिर के खंभे गलती से भी मत गिनना, हो जाता है अनर्थ

देश में कई ऐसे मंदिर हैं जिनसे कई चौंकाने वाले रहस्य छिपे हुए हैं। लेकिन महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित 1800 साल पुराने महालक्ष्मी मंदिर के बारे में ऐसा माना जाता जाता है जिसे अभी तक विज्ञान भी चैलेंज नहीं कर पाया है। इस मंदिर की चारों दिशाओं में एक-एक दरवाजा मौजूद है और मंदिर प्रशासन का दावा है कि मंदिर में कितने खंभे हैं इसे आज तक कोई नहीं गिन पाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Siddharth Raghuvanshi

•

Updated: 28 Jul 2022, 4:53 PM IST

kolhapur_temple.jpg

Kolhapur Temple

देश में कई ऐसे मंदिर हैं जिनसे कई चौंकाने वाले रहस्य छिपे हुए हैं। लेकिन महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित 1800 साल पुराने महालक्ष्मी मंदिर के बारे में ऐसा माना जाता जाता है जिसे अभी तक विज्ञान भी चैलेंज नहीं कर पाया है। इस मंदिर की चारों दिशाओं में एक-एक दरवाजा मौजूद है और मंदिर प्रशासन का दावा है कि मंदिर में कितने खंभे हैं इसे आज तक कोई नहीं गिन पाया है। लोगों का मानना है कि इस मंदिर में खजाना छिपा है। 3 साल पहले जब इसे खोला गया तो मंदिर से कई साल पुराने सोने, चांदी और हीरों आभूषण मिले जिसकी बाजार में कीमत अरबों रुपए में हैं।

इतिहासकारों के मुताबिक, कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर में कोंकण के राजाओं, चालुक्य राजाओं, आदिल शाह, शिवाजी और उनकी मां जीजाबाई तक ने चढ़ावा चढ़ाया है। जब मंदिर के खजाने की गिनती शुरू की गई तो इसकी पूरी कीमत का पता लगाने के लिए करीब 10 दिन का समय लग गया। मंदिर के इस खजाने का बीमा भी कराया गया है। यह भी पढ़ें: Mumbai News: 200 वर्ग फुट की झोंपड़ी में 30 बिल्लियों और तीन कुत्तों के साथ रहता है ये परिवार, कमाई का आधा बिल्लियों पर होता है खर्च

बता दें कि इस बीमा के कीमत का खुलासा मंदिर ट्रस्ट ने नहीं किया है। इससे पहले मंदिर के खजाने को साल 1962 में खोला गया था। इस मंदिर के बाहर मौजूद एक शिलालेख और इतिहासकारों के मुताबिक ये मंदिर 1800 साल पुराना है। लोगों की मान्यता है कि शालि वाहन घराने के राजा कर्णदेव ने इसका निर्माण करवाया था। बाद में जब ये मंदिर प्रसिद्द हो गया तो इसके आंगन में करीब 35 और छोटे-छोटे मंदिरों का निर्माण कराया गया।

करीब 25 हजार वर्गफुट से भी अधिक में फैला यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में शुमार है। इस मंदिर में आदि गुरु शंकराचार्य ने देवी महालक्ष्मी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की थी। इस मंदिर के नक्काशियों वाले खंभे भी बहुत प्रसिद्द हैं। कहा जाता है कि इन खंभों को आज तक कोई भी नहीं गिन पाया। मंदिर प्रशासन के मुताबिक, कई बार लोगों ने इन्हें गिनने की कोशिश की लेकिन उसके साथ अनहोनी घटना घटी है।

बता दें कि कोल्हापुर के इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि देवी सती के तीनों आँखें यहीं गिरे थे। इस मंदिर को मां भगवती का निवास माना जाता है। मंदिर के बारे में लोगों का कहना है कि इस मंदिर को ऐसा बनाया गया है कि साल के एक खास समय सूर्य की किरणें मुख्य मंदिर में मौजूद देवी की मूर्ति पर सीधे पड़ती हैं। मंदिर में श्री महालक्ष्मी की तीन फुट ऊंची, चतुर्भुज मूर्ति है। ऐसा कहा जाता है कि तिरुपति यानी भगवान विष्णु से रूठकर उनकी पत्नी महालक्ष्मी कोल्हापुर आई थी।