
महाराष्ट्र के अमरावती के मेलघाट में भीषण सड़क हादसा
महाराष्ट्र के भंडारा में एक बड़ा हादसा हुआ है। भंडारा में बहन से मिल कर अपने घर लौट रहे दो भाइयों का बुरी तरह एक्सीडेंट हो गया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में छोटे भाई की मौत हो गयी जबकि बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल है। ये दुर्घटना भंडारा जिले के तुमसर तालुका में पथरी शिवारीताल पावर हाउस के पास रात के समय हुई। बाइक से गिरकर पत्थर से सिर टकराने से छोटे भाई की जगह पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रदीप गोपीचंद नागपुरे (22) के रूप में हुई है। दिलीप गोपीचंद नागपुरे (35) गंभीर रुप से चोटिल हैं।
खापा मोहदी से दोनों भाई बाइक पर सवार होकर अपनी बहन से मिलने आष्टी गए थे। शाम को दोनों आष्टी से नाकडोंगरी होते हुए कवलेवाड़ा होते हुए पथरी पावर हाउस के पास जा रहे थे। तभी अचानक सड़क किनारे एक जंगली सूअर दौड़ा और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जंगली सूअर के टक्कर मारने से दोनों भाई बाइक से नीचे गिर पड़े। यह भी पढ़ें: Maharashtra: करोड़ों की एफडी, दो रिवॉल्वर जानें शिवसेना सांसद संजय राउत के पास कितनी है संपत्ति, ED ने कितनी की जब्त
इसके बाद सड़क किनारे पत्थर लगने से प्रदीप की जगह पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत घायल को इलाज के लिए तुमसर उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच वन विभाग जंगली सूअर के हमले में मारे गए युवक के परिवार को तत्काल आर्थिक मदद की मांग कर रहा है। दूसरी तरफ, रक्षाबंधन से पहले बहन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
बता दें कि कुछ दिनों पहले भी भंडारा में एक बड़ा हादसा हुआ था। भंडारा जिले में 14 जुलाई को एक बस ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी थी। हादसे में बस सवार 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 13 अन्य मामूली रूप से घायल हो गए थे। पुलिस निरीक्षक जितेंद्र बोरकर ने बताया कि गुरुवार की तड़के सुबह सकोली थाना क्षेत्र के मोहघाट वन के पास यह दुर्घटना हुई थी।
Updated on:
31 Jul 2022, 9:19 PM IST
Published on:
31 Jul 2022, 9:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.