महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को मुंबई और नागपुर शहरों को जोड़ने वाले समृद्धि एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले गाड़ियों के लिए निर्धारित सीमा का एलान कर दिया है। इस संबंध में राज्य सरकार ने कहा है कि एक्सप्रेस-वे पर गाड़ी 100 से 120 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकते हैं। व्हीकल के टाइप के अनुसार, रफ्तार सीमा भी सूचीबद्ध की गई हैं। महाराष्ट्र के ट्रैफिक पुलिस डिपार्टमेंट द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अधिकतम रफ्तार सीमा 120 किमी प्रति घंटे होगी। इसके अलावा, एक्सप्रेसवे पर दोपहिया, रिक्शा और चार पहिया रिक्शा के एंट्री पर रोक लगा दी गई है।