19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Maharashtra / Mumbai / Maharashtra News: रायगढ़ में RCF प्लांट के एसी कंप्रेसर में जोरदार धमाका, तीन लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

Maharashtra News: रायगढ़ में RCF प्लांट के एसी कंप्रेसर में जोरदार धमाका, तीन लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अलीबाग स्थित राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (आरसीएफ) के प्लांट में बुधवार शाम को एक एसी के कंप्रेसर में विस्फोट हो गया। इस घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई और तीन मजदूरों की हालत नाजुक बताई जा रही हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Siddharth Raghuvanshi

•

Updated: 19 Oct 2022, 10:08 PM IST

blast_in_maharashtra_rcf_plant.jpg

Blast in Maharashtra RCF Plant

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्‍थ‍ित राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (आरसीएफ) प्‍लांट में विस्फोट हो गया है। प्‍लांट में एयर-कंडीशनर कंप्रेसर में अचानक से ब्लास्ट हुआ। इस हादसे के बाद वहां काम कर रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई और तीन की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार देर शाम की है। राहत और बचाव का काम तेजी से किया जा रहा है। वहीं घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि आरसीएफ कंपनी के कंट्रोल रूम में एयर कंडीशनिंग सिस्टम लगाने का काम चालू था। इसी दौरान कंप्रेसर में अचानक ब्लास्ट हो गया। प्रबंधन ने कंपनी के प्लांट में किसी लीकेज से साफ इनकार कर दिया हैं और दावा किया है कि प्लांट ठीक से चल रहा है। पुलिस और दमकल विभाग मौके पर हैं। यह भी पढ़े: Maharashtra News: कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, अब तक नए वैरिएंट के 18 नए मामले हुए दर्ज

रायगढ़ के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ मजदुर मुंबई से करीब 100 किलोमीटर दूर अलीबाग के थल में आरसीएफ प्लांट के एक एसी की मरम्मत कर रहे थे, तभी शाम को करीब 4:45 बजे एसी कंप्रेसर में अचानक ब्लास्ट हो गया। रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घरगे ने बताया कि इस घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य घायल हो गए। आगे जांच जारी है और हम अलीबाग थाने में मामला दर्ज करेंगे।

मामले की जांच में जुटी पुलिस: बता दें कि पुल‍िस का कहना है क‍ि इस घटना की आगे की जांच जारी है और हम अलीबाग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करेंगे। घायलों को एक स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।