उद्धव ठाकरे से चुनाव आयोग ने यह जवाब शिंदे खेमे के उस हलफनामे पर मांगा था, जिसमें शिवसेना के चुनाव चिन्ह ‘धनुष-बाण’ शिंदे खेमे को दिए जाने की मांग की गई है। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना के चुनाव चिन्ह मामले में उद्धव ठाकरे की याचिका को खारिज कर दिया था। कोर्ट ने चुनाव आयोग को ये आदेश दिए थे कि वे इस मामले में फैसला करें कि आखिर कौन सी शिवसेना असली है।