4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SHOCKING! लड़कों से बात करने पर पिता ने डांटा, तो 8वीं और 9वीं की छात्राओं ने लगा ली फांसी

Palghar Student Suicide: पालघर इलाके के एक स्कूल में आठवीं और नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़कियों ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 14 Apr 2023, 9:01 PM IST

Mumbai Tardeo Murder

मुंबई में लूटपाट के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत

Maharashtra Palghar News: महाराष्ट्र के पालघर (Palghar Crime) जिले में एक साथ दो नाबालिग लड़कियों की आत्महत्या से सनसनी फैल गई है। जिले के तलासरी तालुका (Talasari Taluka) की निवासी दो स्कूली छात्राओं ने कथित तौर पर पिता की डांट से नाराज होकर पेड़ से लटक कर जान दे दी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इलाके के एक स्कूल में आठवीं और नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़कियों ने तालुका के कुर्ज़े कोमपाड़ा (Kurze Kompada) में बुधवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कियों के पिता ने मोहल्ले के लड़कों से बात करने पर उन्हें डांटा था। जिसके बाद उन्होंने मौत को गले लगा लिया। यह भी पढ़े-Nagpur: स्कूल के लैब में नाबालिग छात्रा से रेप करता था टीचर, पेट दर्द ने खोला राज!

दोनों लड़कियां रिश्तेदार है और दोनों पड़ोसी भी है। घटना वाले दिन शाम को जब दोनों का पता नहीं चला तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। जिसके बाद दोनों नाबालिग लड़कियों के शव घर के करीब एक पेड़ से लटके मिले।

पुलिस ने लड़कियों के शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा है। केस दर्ज कर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम हो चुका है और प्राथमिक तौर पर निरीक्षण में मौत का कारण फांसी लगाना बताया जा रहा है। पीड़ितों के शरीर पर ऐसे जख्म के निशान नहीं हैं, जो उनके साथ हुई किसी अप्रिय घटना की ओर इशारा करते हों। तलासरी के पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभी विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा है। हर एंगल से मामले की छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़े-मुंबई में 69 वर्षीय पति को पत्नी के चरित्र पर था शक, चेहरे पर फेंका तेजाब, गिरफ्तार

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़