7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र: पालघर में केमिकल कंपनी में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड-पुलिस मौके पर

Palghar Fire: पालघर में भीषण आग लगने की खबर है। पुलिस ने बताया कि आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं मिली है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 10 Jun 2023, 12:42 PM IST

palghar_chemical_company_fire.jpg

पालघर में लगी भीषण आग

Maharashtra Palghar News: महाराष्ट्र के पालघर जिले (Palghar Fire) में शनिवार को एक केमिकल कंपनी में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद हैं। अधिकारियों ने बताया कि पालघर जिले के वाडा इलाके (Wada News) में शनिवार सुबह केमिकल कंपनी में आग लगी।

आग लगने के बाद कंपनी से भारी धुआं उठता देखा गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दर्जनभर गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं मिली है। यह भी पढ़े-संजय राउत को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस का एक्शन, 2 संदिग्धों को पकड़ा

आग लगने के पीछे के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की आगे की जांच चल रही है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

मालूम हो कि मुंबई के कलबादेवी इलाके में शुक्रवार को पांच मंजिला आवासीय इमारत में लगी आग को कल बुझा दिया गया। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि कम से कम 50 लोगों को इमारत से बचाया गया। यह आग मशहूर मुंबादेवी मंदिर के पास धनजी स्ट्रीट के करीब व्हाइट हाउस इमारत में देर रात करीब डेढ़ बजे लगी थी। आग में 40 वर्षीय व्यक्ति मामूली घायल हो गया।

एक अधिकारी ने बताया कि आग से पहली और दूसरी मंजिल की छत का कुछ हिस्सा और सीढ़ी का एक हिस्सा ढह गया। आग भूतल से शुरू हुई थी और पांचवीं मंजिल तक फैल गई। करीब चार घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।