23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Maharashtra / Mumbai / Maharashtra Political Crisis: कांग्रेस ने बुलाई विधायक दल की बैठक, कमलनाथ बोले-देश में आज हो रही सौदे की राजनीति

Maharashtra Political Crisis: कांग्रेस ने बुलाई विधायक दल की बैठक, कमलनाथ बोले-देश में आज हो रही सौदे की राजनीति

महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट पर पूरे देश की नजर है। इन सब के बीच कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक से पहले ही कांग्रेस के सीनियर नेता कमलनाथ मुंबई पहुंचें हैं। उन्होंने एक बयान में कहा कि देश में आज सौदे की राजनीति हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subhash Yadav

•

Updated: 22 Jun 2022, 12:05 PM IST

Kamal Nath

Kamal Nath

मुंबई: महाराष्ट्र की उद्धव सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। शिवसेना से बागी हुए एकनाथ शिंदे का दावा है कि उनके साथ 40 विधायक हैं। राज्य के घटनाक्रम पर कांग्रेस की पूरी नजर है। पार्टी ने कमलनाथ को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया। इसी कड़ी में कांग्रेस ने अब विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। मुंबई पहुंचे कमलनाथ ने पूरे घटनाक्रम पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में आज सौदे की राजनीति हो रही है।

महाराष्ट्र में जारी घटनाक्रम के चलते कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। मुंबई पहुंचे कमलनाथ ने कहा कि आज देश में सौदे की राजनीति हो रही है। मध्य प्रदेश का उदाहरण आप जानते हैं। ये राजनीति हमारे संविधान के विपरीत है और भविष्य के लिए खतरे की बात है। शिवसेना को खुद तय करना है कि वे अपने विधायकों से कैसे बात करेंगे। कांग्रेस के विधायक बिकाऊ नहीं हैं।

यह भी पढ़ें-Maharashtra Political Crisis: कांग्रेस ने बुलाई विधायक दल की बैठक, कमलनाथ बोले-देश में आज हो रही सौदे की राजनीति

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। इस बैठक में कमलनाथ मौजूद रहेंगे। इससे पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायकों ने मुंबई में विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात के घर पर बैठक की है। इस बैठक की अध्यक्षता महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी एचके पाटिल ने की है। कांग्रेस की इस बैठक में 44 में से 42 विधायक पहुंचे हैं। साथ नाना पटोले और अशोक चव्हाण भी उपस्थित रहे।

महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के लगभग 33 विधायक और सात निर्दलीय असम के गुवाहाटी के होटल में हैं। ऐसे में सरकार पर गिरने का खतरा मंडरा रहा है। गुवाहाटी पहुंचने के बाद एकनाथ शिंदे ने एक बयान में कहा कि यहां कुल 40 विधायक हैं। उन्होंने कहा कि हम बाला साहेब ठाकरे के हिंदुत्व को आगे लेकर जाएंगे।