
शिरडी में भारी बारिश से जलभराव
Heavy Rain in Shirdi: महाराष्ट्र के अहमदनगर (Ahmednagar) जिले में भारी बारिश हो रही है। जिले के शिरडी में भी बीती रात को हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शिरडी मंदिर परिसर में भी बुरा हाल है। जलभराव की वजह से यहां लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है।
जानकारी के मुताबिक, शिरडी के महावितरण सब स्टेशन के साथ-साथ शासकीय विश्राम गृह परिसर में भी भारी मात्रा में पानी जमा हुआ है। इतना ही नहीं, साईं प्रसादालय के आसपास पानी भरने की तस्वीरें हैरान करने वाली है। जहां श्रद्धालुओं को घुटने भर पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। यह भी पढ़े-Shirdi: पत्नी की आखिरी इच्छा हुई पूरी, डॉक्टर पति ने बाबा के दरबार में चढ़ाया 40 लाख का सोने का मुकुट
भारी बारिश के कारण शिरडी में बिजली सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। रात से शिरडी के कई हिस्सों की बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। तेज बारिश के कारण कई जगहों पर बिजली के खंभे भी गिरे हैं। जबकि शिरडी के ग्रामीण इलाकों की कच्ची सड़के भी क्षतिग्रस्त हुई है।
साईं प्रसादालय परिसर में जलभराव
महाराष्ट्र के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। इससे फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। दर्जनभर से ज्यादा गांवों का संपर्क राज्य के अन्य हिस्सों से कट गया है। जबकि हजारों घर पानी से घिरे हुए हैं। शिरडी में भी ऐसा ही हाल है, जहां भारी बारिश के कारण साईं प्रसादालय का क्षेत्र तक जलमग्न हो गया। शिरडी में भी भारी बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही।
बता दें कि शिरडी के साईं बाबा मंदिर में आस्था रखने वाले देश-विदेश में करोड़ों श्रद्धालु हैं। साई बाबा के दरबार में हर साल लाखों भक्त अपनी मनोकामना पूरी होने की इच्छा लेकर आते हैं।
Updated on:
8 Aug 2022, 3:22 PM IST
Published on:
8 Aug 2022, 3:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.