31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में अल्पमत में है एमवीए सरकार, उद्धव ठाकरे दें इस्तीफा; केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की मांग

महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव नतीजों के बाद से ही शिवसेना पर जवाबी हमले तेज हो गए हैं। दरअसल छठी सीट पर शिवसेना को बीजेपी ने हरा दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subhash Yadav

•

Updated: 12 Jun 2022, 2:14 PM IST

Narayan Rane and Uddhav Thackeray

नारायण राणे ने बीएमसी चुनाव में बीजेपी की जीत का किया दावा, उद्धव पर साधा निशाना

मुंबई: महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही शिवसेना निशाने पर है। राज्यसभा की छह सीटों में से तीन पर बीजेपी और तीन सीटों पर महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। लेकिन छठी सीट पर लड़ाई देखने को मिली और शिवसेना को हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद से ही भाजपा ने सीधे तौर पर शिवसेना के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। इसी कड़ी में शिवसेना की हार के बाद केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ठाकरे सरकार अपने विधायकों को बचा नहीं सकी। विधायकों का उनपर विश्वास नहीं है। सरकार में बने रहने के लिए 145 वोट की जरूरत होती है। इसलिए महा विकास अघाड़ी सरकार अल्पमत में है।

यह भी पढ़ें-Presidential Elections: ममता बनर्जी ने दिल्ली में बुलाई विपक्ष की बैठक, संजय राउत ने बताया क्या होगा शिवसेना का रुख

नारायण राणे ने प्रेस वार्ता कर कहा कि सीएम उद्धव ठाकरे को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने इस दौरान सीएम उद्धव ठाकरे और संजय राउत पर भी हमला बोला है। राणे ने पूछा कि तीन सीट जीतने वाले थे क्या हुआ? राउत खुद एक वोट से जीतकर आए। वे हमारे हाथ से बच गए। एमवीए का वोट उन्हें मिलना चाहिए था वो सत्ता में है। सत्ता में बने रहने के लिए 145 वोटों की जरूरत होती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दो।

राणे ने कहा कि महाराष्ट्र को उद्धव ठाकरे 10 साल पीछे लेकर गए हैं। आपके आठ विधायक टूट गए। आप अपने विधायकों को संभाल नहीं सकते और बड़ी-बड़ी बात करते हो। तुम अल्पमत में हो। राणे ने राज्यसभा चुनाव में जीत का श्रेय पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को दिया। साथ ही उन्होंने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि साल 2024 के चुनाव में शिवसेना के 20 विधायक भी नहीं जीतेंगे।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़