scriptMaharashtra: ठाणे में सेक्स रैकेट गिरोह का भंडाफोड़, लड़कियों के मजबूरी का फायदा उठा कर कराया जा रहा था देह व्यापार | Maharashtra: Sex racket gang busted in Thane, sextrade was being done by taking advantage of the compulsion of girls | Patrika News
मुंबई

Maharashtra: ठाणे में सेक्स रैकेट गिरोह का भंडाफोड़, लड़कियों के मजबूरी का फायदा उठा कर कराया जा रहा था देह व्यापार

महाराष्ट्र पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। महाराष्ट्र पुलिस ने ठाणे में एक सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। अपराधियों के चंगुल से पुलिस ने तीन लड़कियों को भी छुड़ाया है। ये आरोपी लड़कियों के मजबूरी का फायदा उठाकर ये घिनौना काम करवा रहे थे। छुड़ाई गई तीन लड़कियों में से एक 22 साल की लड़की है जो अपने पिता के इलाज का खर्च उठाने के लिए यह काम कर रहा रही थी।

मुंबईJul 24, 2022 / 02:57 pm

Siddharth

crimee.jpg

Crime

महाराष्ट्र पुलिस ने ठाणे में एक सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आज अपराधियों के चंगुल से तीन लड़कियों को आजाद करवाया है। इनमें एक 22 साल की लड़की है जो अपने बीमार पिता के इलाज का खर्च उठाने के लिए मजबूरी में ये काम कर रहा रही थी। ये आरोपी लड़कियों के मजबूरी का फायदा उठाकर ये घिनौना काम करवा रहे थे। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश पाटिल ने कहा कि मुक्त कराई गई दो लड़कियों में से एक पश्चिम बंगाल की रहने वाली है, जिसकी उम्र लगभग 22 साल है।
महेश पाटिल ने कहा कि इस लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके पिता टीबी से पीड़ित है और उनके इलाज का खर्च उठाने के लिए देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया था। बता दें कि महाराष्ट्र पुलिस ने एक खुफिया सूचना मिलने पर बीते शुक्रवार शाम को वागले स्टेट इलाके में एक रेस्तरां के पास अपने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर भेजा था।
यह भी पढ़ें

Mumbai: प्रेमी ने 5 लाख देने से किया इनकार तो गुस्से में आई प्रेमिका ने बुला लिए बाउंसर, कर दिया ये बुरा हाल; जानें पूरा मामला

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस सेक्स रैकेट का गिरोह के पीछे एक महिला को गिरफ्तार कर लिया जो इसे चला रही थी। इसके साथ ही पुलिस तीन लड़कियों को भी बचाया है। इनमें से दो की उम्र 20 साल और एक की उम्र 22 साल है। आरोपी और पीड़िता यहां डोम्बिवली शहर में बतौर बार डांसर काम करती थीं, लेकिन कम पैसे मिलने की वजह से उन्होंने ये काम करना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि तीनों लड़कियों को एक आश्रय गृह भेजा गया है।
बता दें कि कुछ दिनों पहले मुंबई पुलिस ने लोअर परेल इलाके में स्पा सेंटर के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाभोड़ किया था। मुंबई पुलिस ने गुप्त तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया था। इस कार्रवाई में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मुंबई पुलिस ने स्पा सेंटर के कारनामों का पर्दाफाश करने के लिए एक प्लान तैयार किया। पुलिस के मुताबिक, इस तरह के स्पा सेंटर्स को छापेमारी कर फौरन बंद कराया जाएगा। इस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुंबई में लगभग सभी इलाकों में स्पा सेंटर है। इन स्पा सेंटर्स में लोगों को सुविधा देने के के नाम पर देह व्यापार का धंधा शुरू कर दिया जाता और अधिक पैसे लिए जाते है। ऐसे स्पा सेंटर्स को लेकर मुंबई पुलिस चौकन्ना हो गई है।

Hindi News/ Mumbai / Maharashtra: ठाणे में सेक्स रैकेट गिरोह का भंडाफोड़, लड़कियों के मजबूरी का फायदा उठा कर कराया जा रहा था देह व्यापार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो