31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajya Sabha Election: शिवसेना विधायक सुहास कांदे ने चुनाव आयोग के फैसले को कोर्ट में दी चुनौती, EC ने वोट को किया था अमान्य घोषित

महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के दौरान इलेक्शन कमीशन ने शिवसेना विधायक सुहास कांदे के वोट को अमान्य घोषित किया था। चुनाव आयोग के इस फैसले को शिवसेना विधायक ने अब बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी है। जिसे लेकर 15 जून को सुनवाई होनी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subhash Yadav

•

Updated: 13 Jun 2022, 12:35 PM IST

Suhas Kande

Suhas Kande

मुंबई: महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव की छह सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं। लेकिन इस दौरान हुई चीजों को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू है। बीजेपी और शिवसेना के नेता एक दूसरे पर हमलावर हैं। इन सब के बीच शिवसेना विधायक सुहास कांदे ने चुनाव आयोग के फैसले को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी है। जिसमें इलेक्शन कमीशन ने उनके वोट को अमान्य घोषित किया था। इस मामले में अब अगली सुनवाई 15 जून को होनी है।

ज्ञात हो कि महाराष्ट्र में राज्यसभा की छह सीटों में से तीन पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी और तीन पर एमवीए गठबंधन के उम्मीदवार जीते थे। जिसमें शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के एक-एक उम्मीदवार का समावेश है। दरअसल राज्य की छह सीटों पर सात उम्मीदवार मैदान में थे। इसलिए छठी सीट के लड़ाई हुई और शिवसेना को हार का सामना करना पड़ा। वोटिंग के समय बीजेपी की आपत्ति पर केंद्रीय चुनाव आयोग ने शिवसेना विधायक सुहास कांदे के वोट को अमान्य करार दिया था। इसे लेकर ही शिवसेना विधायक बॉम्बे हाईकोर्ट गए हैं। जिसकी सुनवाई 15 जून को होनी है।

यह भी पढ़ें-Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में अल्पमत में है एमवीए सरकार, उद्धव ठाकरे दें इस्तीफा; केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की मांग

गौर हो कि महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के दौरान नियमों का उल्लंघन का आरोप बीजेपी की तरफ से लगाया गया था। जिसके कारण वोटों की गिनती देरी से हुई थी। शुक्रवार को वोटिंग खत्म होने के बाद चुनाव आयोग ने रिकॉर्डेड फुटेज देखने के बाद शिवसेना विधायक के वोट को अमान्य करार दिया था। इस चुनाव में शिवसेना को झटका देते हुए बीजेपी ने छठी सीट पर जीत दर्ज की। दरअसल शिवसेना ने दो उम्मीदवार उतारे थे लेकिन संजय राउत ही चुनाव जीत सके और संजय पवार को हार का सामना करना पड़ा। जबकि एनसीपी के नेता प्रफुल्ल पटेल और कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी भी जीतने में कामयाब रहे।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़