28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra Weather: ठंड के बिना नए साल का स्वागत! अब बारिश के आसार, पढ़ें वेदर रिपोर्ट

Weather Update: अगले दो दिनों तक विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र में बारिश की संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 1 Jan 2024, 4:30 PM IST

weather_mumbai_rains.jpg

मुंबई में बदला मौसम

Weather Forecast for Maharashtra: नए साल 2024 की शुरुआत के साथ ही महाराष्ट्र में मौसम में बदलाव हुआ है। प्रदेश में जहां ठंड कम हो रही है, वहीं उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। वहीँ, नए साल की शुरुआत किसानों के लिए चिंताजनक खबर के साथ हुई है। पिछले साल बेमौसम बारिश और सूखे से परेशान किसानों के सामने एक बार फिर बेमौसम बारिश का संकट खड़ा हो गया है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने नए साल के पहले हफ्ते में राज्य में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है।

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में मराठवाड़ा को छोड़कर कोंकण और मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है। अगले दो दिनों तक विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र में बारिश की अधिक संभावना है। मुंबई शहर में भी तापमान बढ़ गया है। आज शहर के सांताक्रुज में 20.4 और कोलाबा में 22.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। यह भी पढ़े-नए साल में मौसम में बड़ा बदलाव, रूठी ठंड... बादल के आसार, जानें IMD का पूर्वानुमान


नए साल के पहले ही दिन चढ़ा पारा

वहीँ, रत्नागिरी में 19.9 डिग्री, अलीबाग में 18 डिग्री, सातारा जिले में 13.7 डिग्री सेल्सियस, नागपुर में 14.6 डिग्री, अकोला में 16.4 डिग्री, सांगली में 15.9 डिग्री, नांदेड में 16.8 डिग्री, नाशिक में 16.4 डिग्री, कोल्हापुर में 16.5 डिग्री, महाबलेश्वर में 14.9 डिग्री, परभणी में 14.9 डिग्री, सोलापुर में 17.6 डिग्री, धाराशिव में 17.2 डिग्री, मालेगांव में 16.4 डिग्री, औरंगाबाद में 15.2 डिग्री, जलगांव में 14.2 डिग्री और पुणे में 11.9 डिग्री न्यूनतम सेल्सियस तापमान रहा।

मुंबई में अब कब बढ़ेगी ठंड?

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मुंबई में जनवरी के दूसरे सप्ताह से मौसम ठंडा हो सकता है। अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ के परस्पर प्रभाव से अगले रविवार-सोमवार को मुंबई में हलकी बारिश होने की संभावना है। उसके बाद कुछ दिनों तक मुंबई में तापमान में गिरावट आएगी।

कहां-कहां होगी बारिश?

बुधवार से पुणे और कोंकण में बारिश की संभावना है। यह बारिश राज्य के मौजूदा मौसमी सिस्टम व उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से होगी। मध्य महाराष्ट्र में गुरुवार से हलकी बारिश हो सकती है। बीते साल बारिश अल नीनो से प्रभावित रही। इसके चलते कोंकण के अलावा राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश औसत से कम हुई।

किसानों की टेंशन बढ़ी

पिछले कुछ दिनों से ठंड कम हो गयी है। मौसम में इस बदलाव का असर खेती पर पड़ने की उम्मीद है। ठंड कम होने से रबी की फसल पर असर पड़ रहा है। फिलहाल ठंड तो कम हो गई है लेकिन कोहरा छा रहा है। इससे फसलों को तेज़ धूप नहीं मिल पा रही है। कम बारिश से ख़रीफ़ सीज़न अच्छा नहीं गया, अब किसानों की उम्मीद रबी सीजन की फसलों से है। लेकिन नवंबर माह में बेमौसम बारिश से खेती पर असर पड़ा। उस बारिश के कारण फसलों को काफी नुकसान हुआ था। अब एक बार फिर आईएमडी ने जनवरी के पहले हफ्ते में राज्य के कई हिस्सों में बैछारें पड़ने की भविष्यवाणी की है।