28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rain Alert: महाराष्ट्र में अगले 48 घंटे बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मुंबई में भी दिखेगा असर

Maharashtra Weather Update: IMD ने मुंबई, ठाणे, पालघर, पुणे, नासिक और विदर्भ के कुछ जिलों में 29-30 अक्टूबर को बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। जानें जिलेवार मौसम का पूर्वानुमान।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 28 Oct 2026, 4:55 PM IST

Maharashtra Weather alert

मुंबई में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना- IMD (Photo: IANS/File)

Cyclone Arnab Impact on Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश और गरज-चमक के साथ आंधी की संभावना जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुंबई केंद्र की ओर जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के कई जिलों में 29 और 30 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चल सकती हैं। कोंकण, उत्तर महाराष्ट्र और पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई, ठाणे और पालघर में 29 अक्टूबर को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं, रायगढ़, रत्नागिरी, धुले, नंदुरबार और नासिक समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अनुमान जताया गया है।

मुंबई, ठाणे और पालघर में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 अक्टूबर को मुंबई, ठाणे और पालघर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, 29 अक्टूबर को इन तीनों जिलों में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके बाद 1 नवंबर तक मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है।

रायगढ़ जिले में 29 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने (वज्रपात), हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 30 अक्टूबर को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

रत्नागिरी में 28 अक्टूबर को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारों का अनुमान है। 29 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बिजली चमकने, हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। 30 अक्टूबर को हल्की बारिश हो सकती है, जबकि उसके बाद दो दिनों तक बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है।

उत्तर महाराष्ट्र में भी बारिश और तेज हवाओं की संभावना

उत्तर महाराष्ट्र के धुले और नंदुरबार जिलों में अगले दो दिनों के दौरान बारिश तथा गरज-चमक की संभावना है। कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 30 अक्टूबर को इन जिलों में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

जलगांव में 28 से 30 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश या वज्रपात हो सकता हैं। नासिक जिले में 29 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने, हल्की से मध्यम बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। 30 अक्टूबर को भी यहां कुछ स्थानों पर गरज-चमक और बारिश हो सकती है।

नासिक के घाट क्षेत्रों में आज हल्की से मध्यम बारिश और 29 अक्टूबर को बिजली कड़कने तथा तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। 30 अक्टूबर को भी कुछ स्थानों पर ऐसा ही मौसम रह सकता है।

पुणे और पश्चिमी महाराष्ट्र में भी मौसम लेगा करवट

पुणे जिले में 29 और 30 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पुणे के घाट क्षेत्रों में 29 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने, हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 30 अक्टूबर को भी घाट क्षेत्रों में तेज बारिश होने के आसार है।

कोल्हापुर, सांगली, सतारा और सोलापुर में भी अलग-अलग दिनों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की भविष्यवाणी IMD ने की है। सांगली में 31 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है, जबकि सोलापुर में 29 और 30 अक्टूबर को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

मराठवाड़ा के कई जिलों में बारिश का अनुमान

छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभणी और बीड सहित मराठवाड़ा के कुछ जिलों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। छत्रपति संभाजीनगर में अगले 24 घंटे हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। उसके बाद हल्की से मध्यम बारिश और 30 अक्टूबर को फिर हल्की बारिश का अनुमान है।

जालना में 28 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश और 29 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने, बारिश तथा तेज हवाओं की संभावना है। 30 अक्टूबर को यहां हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। परभणी और बीड में भी 28 से 30 अक्टूबर के बीच बारिश होने का अनुमान है।

विदर्भ के कुछ जिलों में आंधी और बिजली गिरने की आशंका

विदर्भ के कुछ जिलों में अगले 48 घंटों के दौरान वज्रपात, आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। अमरावती में गुरुवार सुबह तक कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने, हल्की से मध्यम बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 29 अक्टूबर को भी यहां गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

भंडारा और चंद्रपुर में 28 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश, बिजली कड़कने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 29 अक्टूबर को दोनों जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक हो सकती है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, गोंदिया और नागपुर में भी 28 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। 29 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गढ़चिरौली में अगले 24 घंटे के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। 30 अक्टूबर से विदर्भ के ज्यादातर जिलों में बारिश से जुड़ी गतिविधियां थम जाएंगी।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग