10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मराठाओं ने फड़नवीस सरकार को दिया दो दिन का अल्टीमेटम,आरक्षण के मुद्ये पर नहीं हुआ फैसला तो होगा जेल भरो आंदोलन

विदित हो कि मराठा आरक्षण मुद्दे पर हाल ही में मुंबई बंद और उसके बाद कि अगली दिशा तय करने पर मराठा समाज और मराठा क्रांति मोर्चा ने शनिवार को विचार-विमर्श किया...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 28 Jul 2018, 6:58 PM IST

(पत्रिका ब्यूरो,मुंबई): मराठा समाज और मराठा क्रांति मोर्चा ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस और राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल के इस्तीफे की मांग की है। मराठा क्रांति मोर्चा ने शनिवार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि 2 दिन में आरक्षण के समर्थन में कोई उचित फैसला नहीं लिया तो आगामी एक अगस्त को जेल भरो आंदोलन होगा। विदित हो कि मराठा आरक्षण मुद्दे पर हाल ही में मुंबई बंद और उसके बाद कि अगली दिशा तय करने पर मराठा समाज और मराठा क्रांति मोर्चा ने शनिवार को विचार-विमर्श किया।

सीएम फडनवीस मांगें माफी

मराठा समाज के विरोध के चलते भगवान विठ्ठल की शासकीय महापूजा को टालने और भीड़ में भक्तों के बीच सांप छोडऩे की साजिश के आरोपों के बारे में भी बैठक में अवगत कराया गया। मराठा समाज और मराठा क्रांति मोर्चा ने कहा कि शासकीय पूजा में शामिल नहीं होने से राज्य के सीएम ने लोगों की भावना को आहत किया है, जिसकी वे माफी मांगें और माफीनामा दें।

बेबुनियाद मुकदमें वापस लें

आरक्षण की मांग को लेकर मुंबई बंद के दौरान हिंसा को देखते हुए ये बंद मुंबई में दोपहर में ही स्थगित कर दिया गया था। इसमें शामिल कार्यकर्ताओं के ऊपर जो मुकदमें दर्ज हुए उन्हें भी तत्काल वापस लेने की मांग की गई।

आरक्षण को लेकर आंदोलन कर रहे मराठा

बता दें कि महाराष्ट्र में मराठा समाज ने सरकारी नौकरी समेत अन्य सेवाओं में आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन छेड रखा है। इस दौरान कई बार प्रदर्शन भी किए गए। बीते बुधवार आंदोलन कर रहे संगठन की ओर से दोपहर तक मुंबई को बंद रखा गया था। दोपहर तक बंद रखने के बाद संगठन मराठा क्रांति मोर्चा ने बंद को वापस ले लिया। बंद के दौरान विभिन्न इलाकों में पथराव व आगजनी जैसी घटनाएं हुईं। मराठा आरक्षण के दौरान अभी तक तीन लोगों की जान जाने की खबर है।