महाराष्ट्र के ठाणे जिले (Thane Crime) के भिवंडी शहर (Bhiwandi News) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। करीब साढ़े चार साल पहले लापता हुए 17 वर्षीय शोएब शेख (Shoaib Shaikh) की हत्या का गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने स्थानीय मौलवी, मौलाना गुलाम रब्बानी शेख (Gulam Rabbani Shaikh) एक मौलाना को गिरफ्तार किया है।