23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Maharashtra / Mumbai / Mumbai Accident: तेज रफ्तार कार ने पुलिस वाले सहित चार लोगों को मारी जोरदार टक्कर, पति-पत्नी के पैर की हड्डी टूटी

Mumbai Accident: तेज रफ्तार कार ने पुलिस वाले सहित चार लोगों को मारी जोरदार टक्कर, पति-पत्नी के पैर की हड्डी टूटी

महाराष्ट्र में सड़क हादसों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला मुंबई से सामने आया है। जहां तेज रफ्तार कार सवार ने पुलिस वाले सहित चार लोगों को टक्कर मारी है। इस घटना में पति-पत्नी के पैर की हड्डी टूट गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subhash Yadav

•

Updated: 7 Oct 2022, 10:16 AM IST

Major Accident On Saharanpur Muzaffarnagar Highway Army Soldiers Gypsy Collided Truck

Major Accident On Saharanpur Muzaffarnagar Highway Army Soldiers Gypsy Collided Truck

Mumbai Accident: महाराष्ट्र में सड़क हादसे की घटनाएं थम नहीं रही हैं। ताजा वाकया मुंबई से सामने सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने पुलिस वाले सहित चार लोगों को जोरदार टक्कर मारी है। इस घटना में पति-पत्नी के पैर की हड्डी टूट गई है। इस मामले को लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

मुंबई के सीएसएमटी में देवी के विसर्जन के दौरान बुधवार को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस वालों की तैनाती की गई थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने पुलिस सहित समेत चार लोगों को टक्कर मार दी। इसे ;लेकर गुरुवार को शहर के डोंगरी थाने में आरोपी शान बर्गेस के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें-Mumbai News: ऑटो और टैक्सी के मीटर अब नहीं हुए हैं अपग्रेड, ज्यादा किराया वसूलने की यात्री कर रहे शिकायत; यहां देखें नया किराया चार्ट

सीएसटी के डीमेलो मार्ग इलाके में विजयादशमी पर देवी विसर्जन जुलूस निकाला गया था। इसे सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस की तरफ से कड़े बंदोबस्त किए गए थे। इसी समय सीएसएमटी की दिशा से एक कार तेज रफ्तार से आई जिसे पुलिस अधिकारी संजय सोनावने ने रोकने की कोशिश की। लेकिन चालक ने कार की रफ्तार को तेज कर दिया और बाइक सवार एक जोड़े और छोटे बच्चों को टक्कर मार दी।

कार सवार ने पुलिसकर्मी को टक्कर मारने के बाद गाड़ी की रफ्तार तेज कर दी और अन्य दोपहिया वाहनों को भी टक्कर मार दी। बाइक पर सवार पति-पत्नी के पैर कार की टक्कर में टूट गए। जिससे दोनों बच्चों के सिर में गंभीर चोट आई। साथ ही पुलिस कर्मी भी घायल हो गया। बाइक सवार घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस कर्मी सोनवणे का इलाज कर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पूरी घटना को लेकर डोंगरी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।