भायखला और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच 27 घंटे तक मेल एक्सप्रेस ट्रेनें नहीं चलेंगी। जबकि इस जंबो मेगाब्लॉक के दौरान 36 मेल एक्सप्रेस को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है। जबकि 68 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।
रेलवे ने की कर्नाक ब्रिज ध्वस्त करने की तैयारी
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 350 टन क्षमता की चार क्रेन, चार हाइड्रा मशीन, 40 गैस कटर और इतने ही गैस कटर वैकल्पिक रूप से रखे जाएंगे। ब्रिज को गिराने के काम में कुल एक हजार कर्मचारी मुस्तैद होंगे। जबकि आपात स्थिति के लिए अतिरिक्त क्रेन और हाइड्रा मशीनों की भी व्यवस्था की गई है।